लखनऊ अग्निकांड: 250 झुग्गियां राख, सिलेंडर धमाकों से मची तबाही; 10 किमी दूर तक दिखीं लपटें

लखनऊ में बुधवार को भीषण आग का तांडव देखने को मिला, जिसने भारी तबाही मचा दी। विकासनगर इलाके में बीती शाम 250 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग के कारण 30 से अधिक सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार इस भीषण हादसे में 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई। वहीं कुछ मवेशी भी जिंदा जल गए। इस हादसे के कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

आसपास 20 मकानों को कराया गया खाली

घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के लगभग 20 मकानों को खाली करा लिया। फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक ने दावा किया कि उसके चार बच्चों की जलकर मौत हो गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आग में कई परिवारों का सारा सामान जल गया और लोग बेघर हो गए। हादसे के बाद प्रभावित लोग रोते-बिलखते नजर आए। कुछ लोगों ने आग को साजिश बताते हुए जानबूझकर आग लगाए जाने का आरोप भी लगाया है।

सीएम योगी ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

‘ड्यूटी के धंधे’ पर बड़ी कार्रवाई: 12 पुलिसकर्मी हटाए गए, अब सॉफ्टवेयर से होगी तैनाती तय

राजधानी लखनऊ में तैनात सिपाही सुनील शुक्ला द्वारा विभागीय भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *