Breaking News

फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की मौत के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में मिले करीब 30 वर्षीय युवक कय्यूम के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गमछा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक के बाएं हाथ की बाजू पर ‘अल्लाह एस्लाम’ लिखा हुआ था। पहचान के प्रयास के बाद 18 अक्टूबर को मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छेंऊका गांव निवासी चांद बाबू के पुत्र कय्यूम के रूप में हुई।

इस मामले में मृतक के पिता चांद बाबू ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी कमलेश पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी छेंऊका गांव ने पुलिस को बताया कि कय्यूम और उसकी पत्नी प्रीति के बीच पहले प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर उसने अपनी पत्नी को समझाया और कय्यूम से संबंध न रखने के लिए कहा था।

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को कय्यूम कमलेश के घर पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद कमलेश ने अपनी पत्नी प्रीति के साथ मिलकर कय्यूम का मुंह दबाया और गमछे से उसका गला घोंट दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रीति ने कय्यूम के दोनों पैर पकड़ रखे थे।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को उठाकर झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि घटना का पता न चल सके।

पुलिस ने गुरुवार को आरोपी कमलेश को गिरफ्तार किया, जबकि शुक्रवार को उसकी पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हल्के हरे रंग का चेकदार गमछा बरामद किया है। गमछे पर लाल, काली और नीली रंग की धारियां बनी हुई हैं।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक कुंवर प्रवर सिंह, कांस्टेबल सर्वेश यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव और महिला कांस्टेबल शिवानी शामिल रहीं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में अवैध तमंचा रखने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस बरामद

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा प्रदर्शित कर कानून को चुनौती देने वाले युवक को औंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *