Breaking News

फतेहपुर के निजी स्कूल में छात्र गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

फतेहपुर। शहर के एक निजी स्कूल में 10 वर्षीय छात्र के साथ गंभीर हादसा होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में हादसे के बाद बच्चे को समय पर इलाज नहीं दिलाया गया, बल्कि निजी वाहन से उसके घर भेज दिया गया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला शहर के डाक बंगले के पास स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल का है। यहां कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 वर्षीय धैर्य श्रीवास्तव के साथ हादसा होने की बात सामने आई है। बच्चे की मां सपना श्रीवास्तव का आरोप है कि 22 अक्टूबर को करीब दोपहर 12 बजे स्कूल में बच्चे के पैर में गंभीर चोट लग गई, जिससे पैर का अंगूठा कट गया और दो उंगलियां फ्रैक्चर हो गईं।

परिजनों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय करीब 12:45 बजे निजी वाहन से घर भेज दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को आबूनगर स्थित लाइफ केयर सेंटर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए उसे भर्ती कराने की सलाह दी।

परिजनों का दावा है कि अधिक खून बहने के कारण बच्चे की हालत गंभीर थी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, शाम करीब पांच बजे स्कूल प्रबंधक ओपी यादव अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधक ने बताया कि स्कूल में खेलते समय बच्चे को चोट लगी थी। बच्चे की पट्टी करवाकर उसे घर भेज दिया गया था।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में अवैध तमंचा रखने वाले युवक पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस बरामद

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा प्रदर्शित कर कानून को चुनौती देने वाले युवक को औंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *