Breaking News

गंगा में नहाते समय डूबे दो किशोर, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के समोपुर घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद कर लिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे आलमपुर नरही गांव निवासी गजराज उर्फ गज्जू (14) पुत्र पप्पू सेंगर और पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू पाल (15) पुत्र वीरेंद्र गंगा नदी में नहाने के दौरान डूब गए थे। घटना के बाद से दोनों किशोरों की तलाश एसडीआरएफ टीम और स्थानीय नाविकों की मदद से लगातार की जा रही थी।

तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को हथगाम थाना क्षेत्र के समोपुर घाट के पास स्थानीय नाविकों ने पुष्पेंद्र का शव बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरे किशोर गजराज की तलाश अभी जारी है। पुलिस मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की मौत के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पीसीपी इंटर कॉलेज के पास झाड़ियों में मिले करीब 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *