Breaking News

चंद्रा बालिका में मंथन-3.0 का हुआ आयोजन

– सामान्य ज्ञान परीक्षा में बारह सौ से अधिक बच्चों ने लिया भाग
– सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्राएं।
फतेहपुर। रविवार को चन्द्रा ग्रुप आफ इन्सटीट्यूशन की ओर से पीरनपुर स्थित चन्द्रा बालिका इण्टर कालेज में मंथन-3.0 का आयोजन किया गया। इस ग्रुप की स्थापना जुलाई 1995 में प्रबुद्ध समाजसेवी व भावी चिंतक स्व0 रामस्वरूप गुप्त ने बालिकाओं के शैक्षिक, नैतिक एवं बौद्धिक विकास के लिए की थी। मंथन के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे कक्षा पीजी से कक्षा बारह तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों की सामान्य ज्ञान, भाषा ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं बुद्धि परीक्षण पर आधारित एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं के अपने विषयों से हटकर सामान्य ज्ञान अर्जित करने हेतु प्रोत्साहन करने के लिए नगद पुरस्कार व सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र गुप्त एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने व्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से मंथन 3.0 परीक्षा सम्पन्न कराई। इस परीक्षा में बारह सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

About NW-Editor

Check Also

शुद्ध पेयजल से जल जनित रोगों से बचेंगे ग्रामीण: विकास

– ग्राम पंचायत घनघोल में विधायक ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन – जल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *