Breaking News

गणितीय सोच को मिलेगी नई उड़ान

– अक्टूबर में होगा जिला स्तरीय ओलंपियाड
– गणित ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेते छात्र।
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के 6 से 8 स्तर तक के बच्चों की गणित ओलंपियाड परीक्षा शुक्रवार को कराई गई। जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता के नोडल प्रवक्ता अतुल कुमार एवं संजीव सिंह, भारती सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर और ब्लॉक स्तर पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। प्रत्येक विद्यालय स्तर पर चयनित दो बच्चों ने ब्लॉक स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग किया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 10 छात्रों का चयन किया जाएगा जो जनपद स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर की परीक्षा में टॉप पांच बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में 30 सवाल थे, जिसमें बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ सवाल थे। सवाल कक्षा पांच से सात के स्तर के थे। विद्यालय स्तर पर यह प्रश्नपत्र ब्लैक बोर्ड पर लिखा गया था, जबकि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में बच्चों को प्रश्नपत्र लिखित रूप में दिए गए। ब्लॉक स्तरीय परीक्षा संबंधित ब्लॉक के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नामित डाइट प्रवक्ता एवं गणित विषय के एआरपी को नोडल नियुक्त किया गया था जिनकी देखरेख में सभी ब्लॉकों में परीक्षा कराई गई है। बताया कि परिषदीय विद्यालयों में गणित ओलंपियाड परीक्षा छात्रों की गणितीय प्रतिभा और तर्क कौशल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाती है।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *