Breaking News

संरक्षिका की द्वितीय पुण्यतिथि पर मेधा को मिला एकलव्य सम्मान

– बच्चों को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर की उज्जवल भविष्य की कामना
–  मेधावियों को एकलव्य सम्मान से सम्मानित करते परिषद के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एवं श्रीराम राज्याभिषेक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से परिषद की संरक्षिका व परिषद द्वारा मरणोपरांत महिला वैश्य रत्न से सम्मानित स्व0 ममता गुप्ता की द्वितीय पुण्य तिथि बिरषा मुंडा सरस्वती संस्कार विद्यालय चित्रांश नगर में मनाई गई। जिसमें मेधावी बच्चों को एकलव्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार ने हवन पूजन के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों ने ईश प्रार्थना की। विद्यालय के बच्चों के मध्य प्रतियोगी सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कक्षा तीन, चार एवं पांच के बच्चों ने बडे ही उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए बच्चों को पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्व0 ममता गुप्ता के व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि स्व0 ममता गुप्ता का जीवन सामाजिक चिंतन के प्रति सदैव रहा है। उन्होंने संगठन में सदैव सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करते हुए संगठनों के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता की पत्नी स्व0 ममता गुप्ता हम सभी के लिये आदर्श थी। आज उनकी द्वितीय पुण्य तिथि पर हम सभी उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हैं। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा केवल पुस्कीय ज्ञान नहीं है बल्कि ज्ञान, कौशल एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रक्रिया है व्यक्ति के व्यवहार और सोंच में सकारात्मक परिवर्तन लाती है। प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर फरहत अली सिद्दीकी, गुड्डू राइन, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, इच्छा गुप्ता, गीता गुप्ता, आशीष गुप्ता, सौनक गुप्ता, रज्जन गुप्ता, आचार्य रामनारायण, नारायण गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, सान्वी गुप्ता, शिवानी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *