Breaking News

पीएसी जवानों को दी चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा

पीएसी जवानों को दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में 12 वीं वाहिनी पीएसी में चिकनपॉक्स बचाव व जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ अनुराग ने सभी नौ सौ जवानों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि मनुष्य को स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्वच्छता से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह, शिविर पाल विजय कुमार चैधरी, पीसी कुलदीप पुष्पाकर उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कंपोजिट विद्यालय छीमी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

– स्कूल चलो अभियान का नेतृत्व करते समाजसेवी संजय यादव। फतेहपुर। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *