बिजली विभाग की लापरवाही पर भारी पड़ी जनशक्ति

– गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेरा पावर हाउस
– पचास घरों व प्राथमिक विद्यालय को मिली बिजली की नई रोशनी
– पावर हाउस का घेराव कर नारेबाजी करतीं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाएं।
फतेहपुर। ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत सुजानपुर गांव में पिछले कई दिनों से व्याप्त बिजली संकट आखिरकार ग्राम प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की सक्रियता और कड़े रुख के बाद समाप्त हो गया। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गांव के पचास घर और प्राथमिक विद्यालय कई दिन से अंधेरे और भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। समस्या यह थी कि सुजानपुर में घरेलू और ट्यूबवेल (कमर्शियल) बिजली की लाइनें अलग-अलग हैं। विभाग की अनदेखी से लगभग पचास परिवारों और गांव के सरकारी स्कूल की सप्लाई को ट्यूबवेल लाइन से जोड़ दिया गया था। नतीजा यह था कि शाम होते ही कामर्शियल बिजली काट दी जाती थी जिससे पूरी-पूरी रात ग्रामीण अंधेरे में रहते थे और स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे गर्मी से बेहाल थे। ग्रामीणों की पीड़ा देख ग्राम प्रधान हेमलता पटेल चुप नहीं बैठीं। उन्होंने गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं और प्रभावित ग्रामीणों के साथ आज शुक्रवार को बहुआ बिजली पावर हाउस पर धावा बोल दिया। पावर हाउस पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि जब तक घरेलू लाइन बहाल नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। जेई कमल कुमार तत्काल अपनी टीम के साथ सुजानपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया और अविलंब घरेलू लाइन से कनेक्शन जुड़वाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की दिशा में कार्य आरंभ कराया। जैसे ही गांव और स्कूल में बिजली की रोशनी लौटने की दिशा में कार्य शुरू हुआ ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। प्रदर्शन के दौरान राजरानी, प्रिया, सुमन, रेखा, कमला, शहरून, अमिता, रंजना, नीरज, शिवा, शुभम, अजय, रमेश आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *