– पुलिस टीम की गिरफ्त में वांछित युवक।
फतेहपुर। असोथर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एक नाबालिग लड़की को अपहरण के मामले में सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही इस मामले में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। बताते चलें कि मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त सुशील माली पुत्र झल्लर माली निवासी कुसुम्भी थाना असोथर फरार चल रहा था। थाना असोथर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी सुशील माली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव, उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा शामिल रहे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि वांछितों/वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपी को शीघ्र न्याय के कठघरे में खड़ा किया गया है।

News Wani