Breaking News

विधायक ने बच्चों को बांटी गुलाल व पिचकारी

– श्री सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने कराया कार्यक्रम
– बच्चों को सामग्री वितरित करते विधायक विकास गुप्ता।
फतेहपुर। श्री सीताराम मंदिर शिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गोपालनगर में श्री सीताराम मंदिर ट्रस्ट गोपालनगर के सौजन्य से होली के शुभ अवसर पर अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने जनपद के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और फिर दो सैकड़ा बच्चों को रंग ग़ुलाल एवं पिचकारी का वितरण किया। विधायक ने बताया कि होली पावन सौहार्द एवं मिलन का पर्व है। सीताराम ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष त्योहारो में कार्यक्रम किये जाते रहेंगे। पिचकारी रंग एवं ग़ुलाल पाकर बच्चों मे गजब का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संतोष गुप्ता ट्रस्टी, रामबाबू अग्रहरि, श्रीराम गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, राकेश गुप्ता, अवनीश कुमार, मोहित गुप्ता, मनीष कुमार, रोहित मोदनवाल, आशीष गुप्ता, रामेन्द्र उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

दिव्य महाआरती में लगे गुरूवर व मां भगवती के जयकारे

– चार व पांच अप्रैल को भदबा में होगा अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *