Breaking News

विधायक ने मृतक किसानों के आश्रितों को दी सांकेतिक चेक

– बीस आश्रितों को 93 लाख 50 हजार रुपए की मिली सहायता
–  आश्रित महिला को सांकेतिक चेक सौंपते विधायक।
बिंदकी, फतेहपुर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत विधायक ने 20 आश्रितों को कल 93 लाख 50 हजार की आर्थिक सहायता हेतु सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगर के तहसील परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 20 आश्रितों कुल 93 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आश्रितों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार किसानो की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पूरे प्रदेश में आश्रित परिवारों को सहायता देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, नायब तहसीलदार रचना यादव तथा नायब तहसीलदार सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *