Breaking News

विधायक ने पुष्टाहार निर्माण इकाई का किया निरीक्षण

– खंड विकास अधिकारी भी रहे मौजूद
– पुष्टाहार निर्माण इकाई का निरीक्षण करते विधायक।
बिंदकी, फतेहपुर। विधायक ने समूह की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे पुष्टाहार निर्माण इकाई संस्कार प्रेरणा लघु उद्योग का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया उनकी समस्याएं भी पूछी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित पुष्टाहार निर्माण इकाई का भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। पुष्टाहार निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दीजिए और समस्याएं भी सुनी। इस मामले में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां पुष्टाहार निर्माण इकाई संस्कार प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा पुष्टाहार का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल ने बताया कि समूह की 20 महिलाएं यहां काम करती है जिनके द्वारा पुष्टाहार का निर्माण किया जाता है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी विनोद वर्मा ने बताया कि कि यहां पर खजुहा ब्लॉक तथा अमौली ब्लाक क्षेत्र के लिए पुष्टाहार का निर्माण किया जाता हैं। इस मौके पर ब्लॉक मिशन मैनेजर राम शंकर चक्रवर्ती के अलावा किरण देवी, अनीता, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, शिव प्यारी, गायत्री, आशा देवी, चंदा देवी, सत्यवती, मधु देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कजियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *