Breaking News

सेंट मेरी स्कूल जाने वाली सड़क बदहाल, आए दिन होती घटनाएं

– सेंट मेरी स्कूल जाने वाली जर्जर सड़क का दृश्य।
खागा, फतेहपुर। नगर के सेंट मेरी स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत उन बच्चों को होती है जो रोज इस रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। आए दिन इस सड़क पर रिक्शा पलटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई बार बच्चों और अन्य सवारियों को चोटें भी आई हैं। स्थानीय निवासी जयकरण यादव, ठाकुर राजन सिंह, निर्भय सिंह और भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसे हो जाते हैं। कई बार रिक्शा पलटने की वजह से स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। इसके अलावा साइकिल सवार और दोपहिया वाहन चालक भी इस रास्ते पर फिसल कर गिरते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से कई बार शिकायत की है। मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों से शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही मरम्मत का कोई कार्य शुरू हुआ। इससे लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सड़क की बात नहीं, बल्कि सैकड़ों स्कूली बच्चों और आम जनता की सुरक्षा का प्रश्न है। स्थानीय प्रशासन से निवेदन है कि वह स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र कार्रवाई करे ताकि सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान-माल की रक्षा हो सके। सड़क की मरम्मत कराकर आम जनता को राहत दी जानी चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *