Breaking News

विश्वकर्मा जयंती पर लाभार्थियों को मिली टूल किट व चेक, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने किया वितरण

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षा गृह में टूल किट एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके बाद जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री कृष्णा पासवान समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ परंपरागत कारीगरों और कामगारों को आधुनिक उपकरण एवं मशीनें उपलब्ध कराकर उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से उनके जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की।
विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने भी विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक तथा परंपरागत कारीगरों को टूल किट वितरित की। उन्होंने लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम में जहरीले सांप के डसने से 38 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

फतेहपुर। नगर पंचायत हथगाम के वार्ड नंबर 5 तेहीपारा निवासी 38 वर्षीय अमरजीत मौर्य पुत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *