Breaking News

फतेहपुर में सेवा दिवस की पहल, रक्तदान शिविरों से लेकर ‘आशीर्वाद का दीपक’ तक चला अभियान

मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल; शाम सात बजे विभिन्न स्थानों पर जलाए गए दीपक
फतेहपुर, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान, मरीजों को फल वितरण और ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम के जरिए जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज फतेहपुर, जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा और बिन्दकी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सकों ने लोगों को रक्तदान के महत्व और जरूरत के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।
इसी क्रम में ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सूचना कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों ने शाम सात बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट, विकास भवन, शिक्षण संस्थानों, चिकित्सालयों, तीर्थ स्थलों, शासकीय भवनों, ग्राम पंचायत सचिवालयों, अन्नपूर्णा भवनों, पार्कों और सरोवरों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
बावन इमली, गंगा-यमुना नदी के घाटों, पम्प कैनाल, रेलवे स्टेशन, नगर पालिका, नगर पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों में भी ‘#आशीर्वाद_का_दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया।

About NW-Editor

Check Also

हथगाम में जहरीले सांप के डसने से 38 वर्षीय युवक की मौत, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

फतेहपुर। नगर पंचायत हथगाम के वार्ड नंबर 5 तेहीपारा निवासी 38 वर्षीय अमरजीत मौर्य पुत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *