Breaking News

महोबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 32 यूनिट रक्त एकत्र

महोबा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में जिला पुरुष चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी, एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चरखारी में 14 यूनिट,जिला अस्पताल में 11 यूनिट,पनवाडी में 7 यूनिट, का रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, मानव सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है, यह आज सेवा संकल्प अभियान में देखने को मिला है जनपद में कुल एक 32 यूनिट का रक्तदान ब्लड बैंक को प्राप्त हुआ..
इस विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक सदर राकेश गोस्वामी एवं सीएचसी चरखारी में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर तथा सीएससी पनवारी में ब्लॉक प्रमुख द्वारा फीता काटकर एवं मरीज को फल वितरण कर किया गया जनमानस में उत्साह देखा गया यह कार्यक्रम अलग-अलग दिवसों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, एवं स्वच्छता व कुपोषण, मातृ स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराना है
इस कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार मुख़्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद चौहान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश भट्ट पैथोलॉजिस्ट एवं चिकित्सा अधीक्षक पनवाड़ी एवं चरखारी व समस्त स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बांदा से रक्तदान शिविर हेतु मोबाइल बैंक मंगा कर उसका भी सहयोग लिया गया.

About NW-Editor

Check Also

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का किया निरीक्षण

महोबा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *