Breaking News

महोबा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया जनसेवा अभियान, हवन-पूजन से लेकर रक्तदान तक कार्यक्रम

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महोबा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले भर में कई जनसेवा के कार्य आयोजित किए गए।
अभियान की शुरुआत सुबह 7:00 बजे महोबा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के साथ हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में झाड़ू लगाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बड़ी चंडिका मंदिर पहुंचकर विशेष हवन-पूजन किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और मरीजों व उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। पार्टी की ओर से जनपद के अन्य प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी फल वितरण और सेवा कार्य संचालित किए गए।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, निवर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, अभियान के सह जिला संयोजक मयंक तिवारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के माध्यम से ‘सेवा और समर्पण’ के रूप में मनाया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जाँच का किया निरीक्षण

महोबा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *