Breaking News

विधायक ने पॉली क्लीनिक का किया शुभारम्भ

– पॉली क्लीनिक का फीता काटकर उदघाटन करते विधायक विकास गुप्ता।
फतेहपुर। शहर के पार्षद चौराहा में चित्रकूट सेवा संघ ट्रस्ट चौरिटेबल पॉली क्लीनिक का शुभारंभ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ0 आरके गुप्ता, डॉ0 मुकेश शर्मा, डॉ पूजा शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके यहां आंखों की जांच, दांतों की जांच के साथ आयुर्वेदिक इलाज भी किया जाएगा। जहां पर आधुनिक मशीनों से आंखों के साथ-साथ दांतों की जांच होगी और आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरके गुप्ता, डेंटिस्ट डॉक्टर मुकेश शर्मा व आयुर्वेदिक इलाज डॉक्टर पूजा शर्मा के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों ने बताया कि अब लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है अपने ही शहर में एक ही स्थान पर उचित इलाज संभव है। इस अवसर पर मीना गुप्ता, शिव प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शशिबाला, अजय गुप्ता, सनी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह चौहान, भानु, रितेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्राथमिक विद्यालय में नवारंभ उत्सव में सात बच्चों हुआ प्रवेश

– कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे व अन्य। फतेहपुर। प्राथमिक विद्यालय सराय सईद खान स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *