Breaking News

विधायक ने पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

– निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से की वार्ता

बिंदकी, फतेहपुर। क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने ललौली रोड स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जिसमें पीड़ितों की समस्याओं की जनसुनवाई करके निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। ज्यादातर समस्या नाली, खड़जा, रास्ते, राजस्व व पुलिस से संबंधित रहीं। समस्त जन समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारियों को मौके में बुलाकर समस्या का तुरन्त निस्तारण कराया और कई समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करके समस्या को संज्ञान में लेने व त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण करते हुए समस्या का समाधान करके सूचित करने के निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

अपराधों की रोकथाम के लिए करें त्वरित कार्रवाई: एसपी

– अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने अधीनस्थों के कसें पेंच – समीक्षा बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *