Breaking News

विधायक विकास गुप्ता ने निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

 

फतेहपुर। बहुआ ब्लाक के देवगांव (मूसेपुर) में विधायक निधि, मनरेगा, राज्य वित्त एवं पंद्रहवां योजनान्तर्गत से बनाई गई दो इंटरलॉकिंग एवं एक सीसी रोड का अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने लोकार्पण कर जनता को सौंपी। देवगांव (मूसेपुर) ग्राम पंचायत में विधायक निधि, मनरेगा, राज्य वित्त एवं पंचम योजनान्तर्गत 23.87 लाख की लागत से दो इंटरलॉकिंग एवं एक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था। रविवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने तीनों कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर स्वारित निस्तारण किया। ग्राम प्रधान पुत्र तसलीम खान व सचिव नीरज सिंह ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह हांड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, महामंत्री अखिलेश तिवारी, ग्राम प्रधान चिदानंद शुक्ला, वीरेंद्र दयाल सिंह, कुंदनलाल शर्मा, सुशील सिंह चंदेल, राजा सिंह, गोरे प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

फतेहपुर। रंगो के त्योहार होली का हर किसी को इंतजार रहता है। ऐसे में परदेशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *