Breaking News

रक्तदान शिविर में 20 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

 

फतेहपुर। रविवार को संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के स्थापना दिवस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फतेहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर का उदघाटन विद्या कोचिंग सेंटर के संचालक गुरमीत सिंह आनंद मौर्य व जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी व फरहत अली सिद्दकी ने किया रक्तदान शिविर में कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया रक्तदान करने वालों में सईद, बक़ीर, शौकत, अब्बास, दीपक सिंह, आबिद शौकत आब्दी, अश्विन दीक्षित, अनुपम पांडेय, हेमंत कुमार, चंद्र शेखर, शिवांशु शुक्ला, प्रभात सिंह, शोभित सिंह, आकाश कुमार, सुभाष चंद्र, सुयश, गुरमीत सिंह, निधि मिश्रा, शुभम कुमार, गौरव मिश्रा, राम कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र के सहयोग से लगवाया गया, जिससे फतेहपुर से प्रयागराज रिफर मरीजों की मदद आसानी से की जा सके। रक्तदान शिविर में गुरमीत सिंह ने 44 वा रक्तदान किया और कहा कि हर स्वस्थ्य व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए, एक रक्तदान से चार जिन्दगियां बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में भोजन जन सेवा समिति के 3 रक्तदाताओं का सहयोग व टी मैक्स से 3 रक्तदाओं का सहयोग रहा, इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से ज्ञानी सिमरजीत सिंह, प्रधान चरणजीत सिंह, सेकेट्री परमजीत सिंह, संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से अध्यक्षा गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, अंचल रस्तोगी, आकाश भदौरिया, मयंक भारद्वाज, हरविंदर कौर, जिला उद्योग व्यापार मंडल से राजकुमार मिश्रा, राजकमल, जिला अस्पताल फतेहपुर रक्तकेंद्र से परामर्श दाता दीपाली वर्मा, व प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र विभाग से पी०के०पांडेय, वीं०के०तिवारी, अनुराग सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, श्याम बिहारी, आशुतोष, भानु, अनुज कुमार, दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *