Breaking News

घोष पुलिस ने चोरी की अपाचे को 48 घंटे में खोज निकाला

 

प्रेमनगर, फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस इन गुडवर्क की सुर्खियों में बनी हुई है, लगातार अपराध नियंत्रण में रोकथाम के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती नज़र आ रही है। तो इसी कड़ी में बताते चलें कि बीते 18 जून को दोपहर में थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गाँव के देशी ठेका से शराब लेने गये युवक की सफ़ेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, तभी मोटरसाइकिल स्वामी की सूचना पर हाजा थाना में मुकदमा संख्या-103/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी तलाश जारी थी। तभी रविवार 22 जून सुबह लगभग 7.30 बजे थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की संदिग्ध अपाचे आ रही थी जिसे रोक कर पूछताछ की गई इस दौरान गाड़ी के कागजात देखे गए चेचिस नंबर से जानकारी मिली कि यह गाड़ी हाजा थाना में अपराध संख्या 103 में गाड़ी की मिलान हो रहा था, और बाइक सवार से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम राहुल पुत्र राकेश उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम नेवादा थाना कोखराज जनपद कौशांबी के रूप में पहचान की गई इसके संबंध में स्थानीय थाना द्वारा संबंधित धाराओं में पंजीकृत अभियोग में 317 (2) बीएनएस की धारा बढ़ाते हुए कार्यवाही करके न्यायालय भेजा गया। स्थानीय पुलिस के द्वारा 48 घंटे में चोरी हुई अपाचे बाइक को खोज निकालने की चर्चा क्षेत्र में जमकर हो रही है। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,उप निरीक्षक शिवानंद सिंह उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रभाकर शाक्य सहित टीम ने मौके से एक एंड्रॉयड फोन और सफेद कलर की अपाचे बरामद किया।

About NW-Editor

Check Also

अन्ना सांड के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, घर पर चल रहा था इलाज

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर मजरे रारा में खेत में काम करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *