Breaking News

“सत्य साई बाबा के शताब्दी वर्ष को मोदी ने बताया दिव्य वरदान; कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय और तेंदुलकर की भी उपस्थिति”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- श्री सत्य साई बाबा का यह जन्म शताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। आगे उन्होंने कहा कि आज भले ही वें हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया गया है। इससे पहले पीएम मोदी सत्य साई बाबा का मंदिर और महासमाधि पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-पाठ की और श्रद्धांजलि दी। पीएम के साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी फिर तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 का उद्घा टन करेंगे। इसी दौरान PM किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। यहां भी पीएम का संबोधन होगा।

PM मोदी के आंध्रप्रदेश दौरे की 4 तस्वीरें…

सत्य साई बाबा मंदिर में पीएम मोदी के साथ सीएम नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
सत्य साई बाबा मंदिर में पीएम मोदी के साथ सीएम नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सत्य साई बाबा को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सत्य साई बाबा को श्रद्धांजलि दी।
मंदिर परिसर में पीएम मोदी गायों के साथ नजर आए।
मंदिर परिसर में पीएम मोदी गायों के साथ नजर आए।
सीएम मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत किया।
सीएम मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कार्यक्रम में पीएम मोदी का स्वागत किया।
सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में पूर्व क्रिकेटर सचिन सचिन तेंदुलकर और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे।
सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में पूर्व क्रिकेटर सचिन सचिन तेंदुलकर और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे।

About NW-Editor

Check Also

असम चुनाव: भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी, हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से सातवीं बार मैदान में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *