Breaking News

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, परिवार में नाराजगी

प्रयागराज:  महाकुंभ-2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले ने केरल में फरमान खान के साथ शादी कर ली है। एक वीडियो सामने आया है, जो एक मंदिर का है। मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने फरमान के साथ मंदिर में दर्शन किए। हालांकि यह रिश्ता मोनालिसा के परिवार को मंजूर नहीं है। मोनालिसा ने अपने परिवार से ही अपनी जान को खतरा बताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने 9 मार्च को केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस से कहा- वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं। अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार की तरफ से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके परिवार, खासकर उनके पिता जयसिंह भोसले, उसके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- मोनालिसा लव जिहाद की शिकार हुई: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा, मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई है। मोनालिसा के लिए एक टीचर रखा था और वह टीचर ही दगाबाज निकला है। सनोज ने बताया कि टीचर ने ही फरमान से मोनालिसा का संपर्क कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरमान उन लोगों से मिला है, जिन्होंने उन्हें जेल भिजवाया था। इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह इस संबंध में मीडिया के सामने पूरी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि फरमान महाराष्ट का रहने वाला है और खुद को एक्टर बताता है। मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल गई थी। यह फिल्म सनोज मिश्रा बना रहे हैं और इसमें अभिनेता अमित राव मुख्य भूमिका में हैं।

मोनालिसा बोलीं- हम डेढ़ साल से रिलेशनशिप में: मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि वह और फरमान करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार के कड़े विरोध के डर से दोनों केरल चले गए, ताकि सुरक्षित रह सकें।

एर्नाकुलम में हुआ विवाद:  रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और उनके पिता जयसिंह भोसले के बीच एर्नाकुलम में विवाद हुआ था। इसके बाद मोनालिसा, फरमान के साथ ट्रेन से तिरुअनंतपुरम पहुंचीं और पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता धमकी दे रहे हैं, हालांकि वह अपने पिता के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती। पुलिस ने जब मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की तो वह बालिग पाई गईं। इसके बाद उनके पिता को भी थाने बुलाया गया, लेकिन कानून के अनुसार बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें अपने फैसले के मुताबिक जाने की अनुमति दे दी।

हिंदू रीति रिवाज से की शादी

  • मोनालिसा ने अपनी शादी में लाल और गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी पहनी। उन्होंने अपने बालों को खुला ही छोड़ा। मोनालिसा ने हाथ में चूड़ियां पहनीं। तो वहीं उन्होंने बड़े- बड़े झुमके पहनकर अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट किया।
  • मोनालिसा ने केरल में एक मंदिर से शादी की है। अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने बेहद सिंपल ही रखा था। माथे पर बिंदी लगाई थी, तो वहीं बॉयफ्रेंड ने उनकी सिंदूर से मांग भरी और सबके सामने मंगलसूत्र भी पहनाया।
  • शादी में फरमान ने सफेद शर्ट और मुंडु पहना था। उनके बालों में चोटी भी बंधी थी। मुस्लिम होने के बावजूद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जो केरल के लोगों ने खुद करवाई है।

मोनालिसा ने शादी में लाल और गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी पहनी।

About NW-Editor

Check Also

“अजित पवार के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में: अस्थि विसर्जन के लिए परिवार संगम पहुंचा, कई नेता रहे मौजूद”

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *