Breaking News

गांधी मैदान में घायल मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, कुत्तों के हमले से मची अफरा-तफरी; लोगों ने बचाई जान

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मोर को कुत्तों के बीच घिरा देखकर मौके पर मौजूद नागरिकों और अधिवक्ताओं ने तत्काल सक्रियता दिखाई और किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर मोर की जान बचाई।

घटना के बाद घायल मोर को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए सूचना दी गई। साथ ही वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वन विभाग और चिकित्सकीय टीम मोर को अपने साथ ले गई, जहां उसके समुचित उपचार और देखभाल की व्यवस्था की गई।

मोर को बचाने और उसका उपचार कराने में अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट अनीत कुमार अग्रहरी, एडवोकेट गुलाब सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश पटेल, आशीष सिंह (वन विभाग), सुरेश चंद्र गुप्ता, नंद नंदन पांडेय, आयुष मौर्य, ठाकुर गोलू सिंह, विवेक अग्रहरी और राकेश समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से राष्ट्रीय पक्षी की जान बच सकी। घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता की जरूरत को सामने रखा। नागरिकों ने कहा कि घायल अथवा असहाय पशु-पक्षियों की सूचना मिलने पर उनकी मदद के लिए तत्काल आगे आना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के जर्जर स्कूल में बड़ा हादसा टला, बारिश में ढहा प्रधानाचार्य कक्ष; 119 बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड के अल्लीपुर भादर प्रथम प्राथमिक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *