Breaking News

ईश्वर की सबसे बड़ी धरोहर है प्रकृति व पर्यावरण: अक्षय

– अजरौली गांव के प्राइमरी विद्यालय में हुई ग्रीन चौपाल
–  ग्रीन चौपाल में भाग लेते अतिथि।
फतेहपुर। महीने के तीसरे शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले ग्रीन चौपाल का आयोजन खखरेरू रेंज अंतर्गत अज़रौली ग्राम सभा के प्राइमरी विद्यालय में हुआ। सभा का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी धाता राजेंद्र यादव ने किया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और अन्य कार्मिक, विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, वन विभाग के दरोगा अनूप शुक्ल और अक्षय कुमार राम के साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रीन चौपाल में वन दरोगा अक्षय राम ने प्रकृति और पर्यावरण को ईश्वर की सबसे बड़ी धरोहर बताया। साथ में बताया कि आईएसएफआर की रिपोर्ट 2023 के अनुसार उत्तर प्रदेश वनावरण में वृद्धि के मामले में दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के बाद है। इसका श्रेय उन्होंने वन विभाग की ओर से इस राज्य के समस्त जागरूक और हरियाली प्रेमी नागरिकों को दिया। अंत में उन्होंने नरेश सक्सेना की एक कविता सुनाई जो वृक्षों के महत्व को वर्णित करती है।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *