Breaking News

तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के नए चैंबरों का हुआ उद्घाटन

लखीमपुर खीरी। स्थानीय तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित चैंबरों का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने फीता काटकर नए चैंबरों का उद्घाटन किया और अधिवक्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। नए चैंबर बनने से अधिवक्ताओं को अपने कार्यों के संचालन में काफी सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक कार्यों में भी सुगमता आएगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि नए चैंबरों के निर्माण से उन्हें अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से करने में मदद मिलेगी और वादकारियों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी।
इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री राजीव कुमार पांडे, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, तहसीलदार, बार काउंसिल के अजय शुक्ला, अवधेश त्रिवेदी एडवोकेट, यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

लखीमपुर खीरी में स्मार्ट सिटीजन को मिला सम्मानित नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में प्रसारित होने वाली मासिक पत्रिका स्मार्ट सिटीजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *