Breaking News

भारत से मैच पर PCB की नई शर्तें: ICC के सामने रखी 3 बड़ी मांगें

टी20 वर्ल्डकप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शेड्यूल किया गया था. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया की उनकी टीम आईसीसी ईवेंट में हिस्सा तो लेगी. लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी. अब आईसीसी दर्शकों के इस पसंदीदा क्लैश को करवाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई है. जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट खत्म करने के लिए 3 बड़ी शर्तें रख दी हैं.

आईसीसी और पीसीबी की हुई मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान का मुकाबला करवाने के लिए हर पूरी कोशिश करना शुरू कर दिया है. शनिवार को आई खबर में दावा किया गया था कि पीसीबी और आईसीसी के बीच बातचीत होने जा रही है. वहीं अब सोमवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के साथ बीसीबी अध्यक्ष के मौजूद भी इस बैठक में मौजूद थे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट खत्म करने के लिए 3 शर्तें रखी हैं.

पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी मांग

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने शर्त रखी है कि उन्हें वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर चाहिए. इसके अलावा वह एक भारत के साथ क्रिकेट संबंध मजबूत करना चाहते हैं, जिसके चलते द्विपक्षीय सीरीज का दौर एक बार फिर शुरू किया जा सके. तीसरी मांग ये है कि 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाएं.

ये मांग भारत को नहीं होगी मंजूर

वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू और  पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने की मांग तो बीसीसीआई मान सकती है. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत संभवतः कभी राजी नहीं होगा. साल 2012 से दोनों देशों के बीच कोई शृंखला खेली नहीं गई है, दोनों पड़ोसियों की भिड़ंत सिर्फ एशिया कप और आईसीसी ईवेंट में ही होती है. भारत के साथ बाईलेटरल सीरीज नहीं खेलने से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता है, इसी के कारण मोहसिन नकवी ने ये मांग रखी है.

About NW-Editor

Check Also

T20 वर्ल्ड कप मैच पर राजनीति तेज, रंधावा के बयान से नई बहस

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *