Breaking News

“वैभव की तूफानी पारी से भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड: फाइनल में पहली बार रचा इतिहास”

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड 175 रनों की पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों नें शतक ठोका, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के दम पर 175 रनों की पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218 का रहा. वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए. जबकि अभिज्ञान ने 40 रनों की पारी खेली.  टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन वैभव के तूफान में इंग्लैंड उड़ गई. जब वैभव क्रीज पर थे, तब भारत 10 रन प्रति ओवर के रन रेट से रन बना रहा था.

भारत ने पहले 25 ओवर में 250 रन बटोर लिए थे और लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 450 का स्कोर पार कर लेगी. लेकिन जब वैभव आउट हुए तो उसके बाद रनों की गति रुक गई. भारत ने आखिरी के 25 ओवर में 161 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए. भारत U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ़ मैच में 350 से ज़्यादा का टोटल बनाने वाली पहली टीम है. यह रिकॉर्ड पहले भी उन्हीं के नाम था. 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ भारत ने 349/6 रन बनाए थे. वहीं फाइनल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 253/7 था.

इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

About NW-Editor

Check Also

पहली बार 400 रन बनाकर श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *