इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। तीन मैचों की ODI सीरीज में एक बार फिर युवा कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की वापसी को लेकर हो रही है। टीम में उनका नाम शामिल किया गया है, लेकिन अंतिम फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट और मेडिकल क्लीयरेंस के बाद ही होगा। ऐसे में करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब विराट की फिटनेस अपडेट पर टिकी हैं।
फिटनेस टेस्ट के बाद ही विराट को हरी झंडी
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से चोट के कारण बाहर रहे विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी है। हालांकि मेडिकल टीम की मंजूरी अभी बाकी है। यदि कोहली पूरी तरह फिट पाए जाते हैं तो भारत की बल्लेबाजी को बड़ा मजबूती मिलेगी।
अनुभव और युवा जोश का शानदार संतुलन
चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण रखा है। कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बनेंगे। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऑलराउंडर्स पर भरोसा
टीम में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर्स को शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, जिससे टीम को अतिरिक्त संतुलन मिलेगा।
बुमराह की वापसी से गेंदबाजी को मिली धार
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी जसप्रीत बुमराह की वापसी है। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें हालिया सीरीज से आराम दिया गया था, लेकिन अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। बुमराह ने अपना आखिरी वनडे 2023 विश्व कप फाइनल में खेला था। उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।
कुलदीप संभालेंगे स्पिन की कमान
स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर होगी। उनकी विविधता और विकेट निकालने की क्षमता इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारत के लिए अहम साबित हो सकती है।
वरुण चक्रवर्ती अभी भी चोट से परेशान
दूसरी ओर भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। IPL 2026 के दौरान उनके बाएं पैर में चोट लगी थी और फिलहाल वे BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसी कारण उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।
IND vs ENG ODI सीरीज का कार्यक्रम
- 14 जुलाई – पहला वनडे, एजबेस्टन (दोपहर 3:30 बजे)
- 16 जुलाई – दूसरा वनडे, सोफी गार्डन्स (शाम 5:30 बजे)
- 19 जुलाई – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (दोपहर 3:30 बजे)
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
News Wani
