Breaking News

आरंग में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

रायपुर: आरंग प्रतिबंधित सीजन में भी महानदी का सीना चीरकर बेधड़क चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार ने एक और हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया है। करमंदी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान ग्राम भानसोज निवासी कन्हैया धीवर (24) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहा था, तभी करमंदी मोड़ में एक स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरा ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया और कन्हैया मलबे के नीचे दब गया, जब तक आसपास के लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। इस घटना के बाद से भानसोज और करमंदी क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *