Breaking News

नवापारा नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस

नवापारा नगर (छत्तीसगढ़)। वार्ड क्रमांक 07 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 5-2 में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समाजसेविका कल्याणी कंसारी और सहायिका संतोषी साहनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ हुई। इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान केंद्र परिसर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

एकता और सद्भावना का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी ने कहा कि देश की मजबूती के लिए समाज में एकता, सद्भावना और भाईचारे की भावना बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सुमन यादव, कुमारी बाई, कृष्नी यादव, बिजली बाई, रेखा कंसारी सहित पालकगण और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। राष्ट्रप्रेम, एकता और उल्लास के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

रायपुर में सनसनी: रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में हड़कंप

रायपुर: मेटल पार्क स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *