Breaking News

रायपुर में सनसनी: रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में हड़कंप

रायपुर: मेटल पार्क स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब बदबू महसूस की तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव काफी पुरानी अवस्था में है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लापता लोगों की जानकारी भी खंगालनी शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से BSF कैंप डूबा, जवानों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *