फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 16 शातिर एवं अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ जिले समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में 114 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में की गई है।
पुलिस के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुल्लनपुर निवासी मोहम्मद कौनैन पुत्र स्वर्गीय तैयब अली के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गोवध से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं। इसी थाना क्षेत्र के नट डेरा चकभगुनापुर निवासी आलीम पुत्र शेम्मू नट के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ भी गोवध के मामले दर्ज हैं।
अशोक बेलदार पुत्र रामजीवन बेलदार, निवासी बेलदरइया, थाना कोतवाली के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके अपराध चोरी और नकबजनी से संबंधित हैं। वहीं राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर पुनलया कस्बा निवासी रिशुप पासवान पुत्र श्रीराम पासवान के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी के मामले शामिल हैं।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के काजीटोला निवासी अकरम उर्फ मन्नू पुत्र सलीम बच्चा उर्फ समझदार के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ गोवध से संबंधित मामले दर्ज हैं।
खागा क्षेत्र के चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट
खागा थाना क्षेत्र के चार अपराधियों की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें योगेंद्र पुत्र नवल किशोर, निवासी धरमगदपुर शाहजहांपुर सेलरहा, के खिलाफ हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पवन सिंह पुत्र नवल किशोर के खिलाफ हत्या के चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
इसी तरह मदन उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र नवल किशोर के खिलाफ हत्या के छह मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नवल किशोर पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद के खिलाफ हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
खखरेरू थाना क्षेत्र के चमरौली मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार पुत्र धककूड़ के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ चोरी से संबंधित मामले हैं।
हुसैनगंज और ललौली क्षेत्र के अपराधी भी निगरानी में
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें ज्ञानबाबू लोधी पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी गयासपुर, के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। वहीं शिवम यादव पुत्र रामनरेश यादव, निवासी गयासपुर, के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी से जुड़े मामले बताए गए हैं।
ललौली थाना क्षेत्र के राजनगर कस्बा बहुआ निवासी लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र शैल उर्फ शैलेन्द्र सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।
मलवां और अन्य थाना क्षेत्रों में भी कार्रवाई
मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी अमित धोबी पुत्र स्वर्गीय बालचंद्र के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी के मामले बताए गए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर निवासी गौतम रैदास पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर रैदास के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी धर्मवीर उर्फ उगलेश राजपूत के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खोले जाने के बाद संबंधित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।
News Wani
