Breaking News

फतेहपुर में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनलालपुर मजरे रामपुर में रविवार सुबह पति से झगड़ने के बाद 22 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मदनलालपुर मजरे रामपुर गांव निवासी नेमचंद्र की पत्नी मनीषा देवी का रविवार सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद मनीषा ने घर के अंदर कुंडी बंद कर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का पति बाहर नौकरी करने के लिए जा रहा था। पत्नी भी उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, अभी तक मायका पक्ष की ओर से घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

बोलेरो से टक्कर के बाद बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप बुधवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *