प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाटक के माध्यम से किया जाएगा जीवंत
महोबा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महोबा में भी एक विशेष एवं भव्य नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।
इसी विषय को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा अभियान के सह जिला संयोजक मयंक तिवारी ‘अनकही कहानी’ के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री ओम नारायण तिवारी जिला महामंत्री जयपाल सिंह जिला महामंत्री प्रकाश अनुरागी अभियान के जिला सह-संयोजक संदीप तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप जी एवं मंडल प्रभारी अनुज सोनी जी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए बदलावों को जीवंत एवं भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे।
इस व्यापक अभियान के अंतर्गत महोबा जनपद में 60 नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है। कला एवं नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
News Wani
