फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प बाइक यात्रा वडनगर से वाराणसी रूट 10 एवं रूट 03 का फतेहपुर जनपद में 20 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, लाभार्थी संपर्क, वृक्षारोपण, स्वागत एवं चौपाल कार्यक्रमों के साथ प्रवास हुआ। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा प्रभारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि
19 सितम्बर (शनिवार) को यात्रा का खागा विधानसभा क्षेत्र के खखरेरू नगर पंचायत में भव्य आगमन हुआ।वहीं 20 सितम्बर (रविवार) को अयाह शाह विधानसभा के नरैनी चौराहा में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं ठा. बेनी माधव सिंह मनावां स्थित ITI परिसर में पौधरोपण (वृक्षारोपण) कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा नगर पंचायत असोथर में चेयरमैन नीरज सेंगर जी की उपस्थिति में यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सर्किट हाउस गाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वागत चौपाल आयोजित की गई। फतेहपुर विधानसभा के बहुआ नगर पंचायत में पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं चेयरमैन रेखा सोनी की उपस्थिति में यात्रा का भ्रमण उपरांत रात्रि विश्राम एवं रात्रि भोजन का आयोजन सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। इस अवसर परयात्रा इंचार्ज वैभव द्विवेदी, जिला महामंत्री ऐश्वर्य सिंह चंदेल, गौरव गुप्ता, शिवम ओमर, सत्यम बाजपेई, योगेंद्र अवस्थी, हिमांशु त्रिपाठी, मनीष दुबे, गया पाल, प्रशांत केसरवानी एवं अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केशरवानी आदि मौजूद रहें।
वही रूट 03 की यात्रा का आरंभ तांबेश्वर मंदिर में साफ सफाई कर के किया गया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा पत्रिक चिह्न भी प्रदान किया गया। तत्पश्चात रारा स्थिति गौशाला पहुंचकर गौसेवा भी की गई। यात्रा के आगे के पड़ाव में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के रेवाड़ी ग्रामसभा में चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कार्यक्रम में विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके उपरांत जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के औग में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे। यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में जिला महामंत्री भाजपा पुष्पराज पटेल, जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, रवि मिश्रा, शिवकांत तिवारी, शिवम सिंह, अमित सिंह एवं अनुज गुप्ता, रोहित अवस्थी, किशन शुक्ला, आलोक परिहार सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Wani