Breaking News

फतेहपुर में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बकेवर से दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। अपराधियों एवं वांछित-वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गोरे पुत्र समेलाल निवासी रूसी, मजरा दुदीपुर, थाना बकेवर शामिल है। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 6974/23 में धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंट जारी था। वहीं दूसरे आरोपी मुन्ना कंजड़ पुत्र स्व. रामपाल कंजड़ निवासी पल्थाहार, थाना बकेवर के खिलाफ मुकदमा संख्या 9134/20 में धारा 188, 269, 270 भादवि एवं धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी था।

पुलिस के अनुसार गोरे के खिलाफ थाना बकेवर में मुकदमा संख्या 278/20 भी दर्ज है। वहीं मुन्ना कंजड़ के खिलाफ वर्ष 2020 में धारा 188, 269, 270 भादवि एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) से संबंधित चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सरोज, चौकी प्रभारी देवमई थाना बकेवर, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार और कांस्टेबल आयुष तिवारी शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *