धाता, फतेहपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को वाराणसी से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा के नगर पंचायत धाता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। संकल्प रथ के साथ मोटरसाइकिलों के काफिले में चल रही यात्रा कौशांबी होते हुए शाम को नगर पंचायत धाता के दीप नारायण तिराहे पर पहुंची।
यात्रा के धाता पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने यात्रा में शामिल लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के समर्थन में लोगों ने नारे भी लगाए। बताया गया कि वाराणसी से शुरू हुई यह सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए गुजरात के वडनगर तक जाएगी।
यात्रा में आगे संकल्प रथ चल रहा है, जबकि उसके पीछे करीब 50 मोटरसाइकिलों का काफिला चल रहा है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और संकल्प से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।
धाता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, युवा नेता नितिन सिंह पटेल, रणजीत सिंह, भानू प्रताप केसरीवानी समेत नगर पंचायत के सभी सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
News Wani
