Breaking News

आज़ादी के 80 वें वर्षगांठ पर धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी व झांकियां: देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को ऐरायां विकास खण्ड के प्रेमनगर स्थित मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज़, संत विनोबा भावे इंटर कालेज, सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज, संत गाडगे कान्वेंट के छात्र – छात्राओं सहित नन्हे-मुन्ने बच्चों व समाजसेवियों ने आज़ादी के 80वें वर्षगांठ पर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया।

इस दौरान छात्र छात्राओं, नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने-अपने हाथों में देश का तिरंगा लेकर पूरे प्रेमनगर कस्बा में प्रभात फेरी के साथ झांकियां निकाली। वहीं 15 अगस्त के पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने के लिए सुबह से स्थानीय प्रशासन प्रेमनगर कस्बे के जगह जगह पर मुस्तैद रहा।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे प्रेमनगर कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। वहीं देशभक्ति के नारों और उत्साह से कस्बे का माहौल गूंज उठा।

वहीं स्वतंत्रता दिवस का पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों की तैनाती रही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।

About NW-Editor

Check Also

खेत में खाद डालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में खाद डालने गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *