कुलपहाड़ (महोबा) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री नरेश पाल सिंह के आदेश पर एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद महोबा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया के निर्देशानुसार संगठन की तहसील इकाई कुलपहाड़ द्वारा एक समीक्षा बैठक का आयोजन नगर के जीबी इस्लामिया स्कूल में किया गया। जिसमें तहसील इकाई कुलपहाड़ के पदाधिकारियों व सदस्यों के आलावा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही है। इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने की। इस समीक्षा बैठक में तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए अपने अपने विचार रखे। बैठक में 2027 की सदस्यता पर चर्चा करते हुए इखलाक अहमद ने कहा कि वर्ष 2027 की सदस्यता हेतु अभी से नये सदस्यों से वार्ता कर उनके फार्म भरवाने का कार्य प्रारंभ होना चाहिए, ताकि समय से सदस्यता हो सके। तहसील अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में बताया कि यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें इकाई की सक्रियता के लिए सभी सदस्य प्रयासरत रहें, और संगठन के विस्तार पर चर्चा करें। जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने सभी लोगों को एक जुटता पर जोर देते हुए कहा कि कुलपहाड़ इकाई में इस बार ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार मुजीब खान ने कहा कि सभी लोगों को सक्रिय सहभागिता निभाना चाहिए, जिससे संगठन दिन प्रतिदिन प्रगति करे। संतोष गोस्वामी ने कहा कि कुलपहाड़ इकाई में कई सक्रिय सदस्य हैं,

जो निरंतर संगठन के विस्तार पर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सुरेन्द्र निराला ने सभी उपस्थित पत्रकारों से अपील की है कि सभी लोग सभी लोग सक्रिय भूमिका निभाकर नये सदस्यों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। पनवाड़ी से सलमान, महोबकंठ से ओमप्रकाश, हरी सिंह राजपूत, हरी सिंह वर्मा,महेश नायक आदि ने भी विस्तार से अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया ने कहा कि संगठन के प्रदेश महामंत्री नरेश पाल सिंह के निर्देशन पर तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिससे संगठन का विस्तार हो सके। वहीं सीताराम स्वर्णकार ने तहसील स्तर पर कार्यालय खोले जाने की बात रखी। इस अवसर पर किशुन प्रसाद स्वर्णकार, देवेन्द्र अग्रवाल, इलयास अहमद, सुधांशु अग्रवाल, धर्मेन्द्र रैकवार, यादवेंद्र सिंह, रामकुमार, रविकरण, रामराजा सोनी, भूपेन्द्र सिंह, इफ्तखार अली,अजय व्यास, फैजान अली अभिषेक यादव आदि संगठन लोग उपस्थित रहे।
News Wani
