Breaking News

महोबा में अनाथालय के बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस की खुशियां, डीएम ने बांटी मिठाई और ड्रेस

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में प्रांतीय अनाथालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इंद्र नंदन सिंह ने अनाथालय के बच्चों को फल, मिठाई और ड्रेस वितरित कर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा शिलान्यास किए गए इस अनाथालय में रहने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उनकी प्रतिभा को सही दिशा देकर निखारने की। उन्होंने कहा कि बाल सेवा सदन एवं अनाथालय में रह रहे बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के बुंदेलखंड से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी जी ने वर्ष 1922 में महोबा के बेलाताल में खादी के दूसरे केंद्र की स्थापना कराई थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का बुंदेलखंड क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे, ज्ञानेश अवस्थी, राम जी गुप्ता सहित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आईटीआई फतेहपुर में युवाओं को कमाई के साथ मिलेगा काम का अनुभव, ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ योजना शुरू

फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फतेहपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को व्यावहारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *