लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार, 21 एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सीधे अभनपुर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब 4 घंटे तक रहेंगे। ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल गांधी जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
राहुल गांधी का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से एयरपोर्ट पहुंचे गए। जहां कांग्रेसियों ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। इधर, सक्ती जिले के जैजपुर से आए ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक चंद्र ने बताया कि, बाइक चलाकर राहुल गांधी से मिलने दिल्ली गया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज फिर बाइक से यहां मिलने आया हूं।
खबर अपडेट हो रही है…
News Wani
