Breaking News

“PoK को लेकर अमेरिकी नक्शे पर नई चर्चा: भारत का हिस्सा दिखाने से बढ़ी कूटनीतिक हलचल”

अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी किया है। इसमें एक ऐसी चीज है जिसने पाकिस्‍तान की नींद उड़ा दी है। दरअसल, अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK को भारत का हिस्सा माना है। वैसे भी PoK हमेशा से भारत का ही हिस्‍सा रहा है। भारत इसे अपना अभिन्न अंग मानता है लेकिन पाकिस्‍तान ले इसपर जबरन कब्जा जमा रखा है। PoK को लेकर भारत के दावे पर अब अमेरिका ने भी मुहर लगा दी है। अमेरिका ने एक नक्शा जारी किया है जिसमें साफ-साफ बताया गया है कि पीओके भारत का ही हिस्‍सा है और पाकिस्‍तान का कब्जा अवैध है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका के नए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट की जानकारी देते हुए जो नक्शा इस्तेमाल किया है। इस नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल है और न ही कोई विवादित क्षेत्र।

अमेरिकी ट्रेड डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल दिखाई गई है और न कोई विवादित क्षेत्र है। इसमें साफतौर पर पूरे हिस्से को भारत का दिखाया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (USTR) ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क से जुड़ा एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी।

अमेरिका की सोच का संकेत यह नक्शा

अमेरिका की ओर से जारी यह नक्शा सिर्फ एक तस्वीर नहीं है। यह अमेरिका की सोच का बड़ा संकेत है। भारत हमेशा कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका भारत का अभिन्न अंग है। इसमें PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान भी हैं। अब अमेरिका के आधिकारिक अकाउंट से ऐसा नक्शा आने का मतलब है कि वाशिंगटन भारत की इस बात को मान रहा है। इसका यह भी संकेत है कि अमेरिका अब पीओके के मसले पर न्यूट्रल नहीं है। यह बात हाल ही में हुई भारत-अमेरिका ट्रेड डील के साथ आई है।

About NW-Editor

Check Also

“लोकसभा के बाद राज्यसभा में खड़गे और नड्डा के बीच तीखी नोकझोंक से सदन गरमाया”

गुरुवार को राज्यसभा में उस समय गरमागरम माहौल देखने को मिला जब विपक्ष के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *