Breaking News

बांग्लादेश में 40 यात्रियों से भरी बस नदी में समाई, मदद को तरसते रहे लोग, मचा हाहाकार”

  • 11 लोगों यात्रियों ने तैरकर बचाई जान, जांच के आदेश
  • ज्यादातर लोग ईद के बाद राजबाड़ी से ढाका लौट रहे थे

बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार देर शाम को हुआ। हादसे के दौरान दावा किया गया था कि  सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है, लेकिन आज सुबह मृतकों की संख्या बढ़ गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी (बड़ी नाव) पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू आपरेशन की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए।

बस को फेरी पर चढ़ाके वक्त ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया।

छह घंटे के बाद बस निकाली  

रेस्क्यू टीम ने हमजा नाम के जहाज की मदद से छह घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 25 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे गए हैं।

ईद के बाद ढाका लौट रहे थे लोग

अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में

About NW-Editor

Check Also

पाकिस्तान में पेट्रोल संकट गहराया: कीमत 389 रुपए लीटर पहुंची, मंत्री ने 1000 रुपए तक बढ़ने की जताई आशंका

पाकिस्तान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोलियम मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *