Breaking News

नीतीश 10वीं बार CM बने, 26 मंत्रियों संग संभाली कमान; शपथ के बाद PM मोदी से की मुलाकात

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में हो रहे भव्य समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद हैं। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।

शपथ ग्रहण की कुछ तस्वीरें देखिए

नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।
शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।

अब मंच से आई 2 तस्वीरें देखिए…

मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।
मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।
चिराग ने मंच पर जेपी नड्‌डा और मांझी के पैर छूए।
चिराग ने मंच पर जेपी नड्‌डा और मांझी के पैर छूए।

About NW-Editor

Check Also

असम चुनाव: भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी, हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी से सातवीं बार मैदान में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *