Breaking News

क्रेडिट कार्ड न भर पाने पर कुर्की का आदेश, पीड़ित ने डीएम से कुर्की मुक्त कराने की लगाईं गुहार

 

बांदा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायतपत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
जिलाधिकारी को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में पीड़ित बुद्वराज सिंह पिता स्व० देवीदयाल ग्राम पोस्ट गुगौली तह०‌ पैलानी व जिला बांदा ने बताया कि पिता की मृत्यु के पश्चात पिता के क्रेडिट कार्ड का कर्ज चुकता करने के लिए इंडियन बैंक चिल्ला से 1.50 लाख का क्रेडिट कार्ड बनवा कर पिता का क़र्ज़ भरा फिर मां का स्वर्गवास के बाद मां का कर्ज भरने के लिए 3 लाख रुपए का क्रेडिट कार्ड बनवाया, ब्याज बढ़ जाने पर 5 लाख रुपए का बैंक मैनेजर के कहने से बनवाया,शादी विवाह व दैविय आपदा के चलते पीड़ित क्रेडिट कार्ड नहीं भर पाया अभी 7 फरवरी 2025 को भी नातिन कि शादी की है। इधर एसडीएम के आदेश से खतौनी में बैंक मैनेजर ने खतौनी में कुर्की दर्ज करा दी है। मांग है कि पीड़ित गरीब किसान है, अतः जिसकी जमीन को कुर्की के आदेश से मुक्त कराया जाये,ताकि किसान बैंक से समझौता करके क़र्ज़ मुक्ति पा सके‌।
जिलाधिकारी ने इस को‌ संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *