Breaking News

ओम जन सेवा संस्थान ने पेश की सेवा की मिसाल, 11 जोड़ों को भेंट किए शादी के कपड़े और श्रृंगार सामग्री

न्यूज़ वाणी ब्यूरो
शिव-पार्वती सामूहिक विवाह समारोह के उपलक्ष्य में ओम जन सेवा संस्थान की ओर से 11 जोड़ों के लिए परिधान एवं श्रृंगार सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था ने अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करने की पहल की। कार्यक्रम में विवाह के लिए चयनित जोड़ों को वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।
संस्था की ओर से आयोजित परिचय एवं वितरण समारोह में सभी 11 जोड़ों की वधुओं को आकर्षक परिधान, आभूषण, चूड़ा एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। वहीं वर पक्ष के लिए कोट-पैंट उपलब्ध कराए गए। इस दौरान नवदम्पतियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
संस्था के संरक्षक एवं पार्षद कैलाश पांडे के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष सीमा अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजकों ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष शिव-पार्वती सामूहिक विवाह के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता करना और समाज में आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था की सामाजिक पहल की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिलने के साथ ही समाज में एकता, सद्भाव एवं सेवा की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश पांडे, संस्था अध्यक्ष सीमा अग्रहरि, शैलेंद्र गुप्ता, शैलेश बाजपेई, शिवम तिवारी, सुड्डू साहू, अखिल पांडे, दीपक पांडे, कृष्ण मुरारी, धर्मेंद्र चौरसिया, ऋषभ बाजपेई, बाबूराय, सुरेंद्र बिष्ट, विवेक, उमा थापा, सोनी पांडे, निधि पांडे, डॉली श्रीवास्तव, सरिता त्रिपाठी, निर्मला चौहान एवं संगीता पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *