पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार को लेकर देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल से देश में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ शुरू हो रहा है। आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकेंगे…’जीएसटी बचत उत्सव’ से समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हो रहे हैं। इससे देश में बचत उत्सव होगा। पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में यह सुधार देशवासियों को फायदा देंगे। उन्होंने कहा कि इससे राज्यों को भी फायदा होगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वदेशी चीजों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें मेक इन इंडिया सामान का यूज बढ़ाना चाहिए। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। कल, नवरात्रि के पहले दिन, सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे।
पीएम मोदी ने 2014 का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे याद है, 2014 में जब देश ने मुझे प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी, उस शुरुआती दौर का एक दिलचस्प वाकया एक विदेशी अखबार में छपा था। उसमें एक कंपनी की मुश्किलों का जिक्र था। उन्होंने कहा कि कंपनी का कहना था कि अगर उसे अपना माल बेंगलुरु से 570 किलोमीटर दूर हैदराबाद भेजना हो, तो यह इतना मुश्किल होगा कि उन्होंने इस पर विचार किया और कहा कि वे चाहेंगे कि कंपनी पहले बेंगलुरु से अपना माल यूरोप भेजे और फिर वही माल यूरोप से हैदराबाद भेजे।
मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की, और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगी। कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।
टैक्स-टोल की जटिलता
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों, उस समय टैक्स और टोल की जटिलताओं के कारण यही स्थिति थी… उस समय, लाखों देशवासियों के साथ-साथ ऐसी लाखों कंपनियों को भी तरह-तरह के टैक्स के जाल में रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक शहर से दूसरे शहर सामान पहुंचाने में जो बढ़ा हुआ खर्च होता था, उसका बोझ गरीब जनता पर पड़ता था, और आप जैसे ग्राहकों पर भी पड़ता था। देश को इस स्थिति से मुक्त कराना जरूरी था।
News Wani
